वैशाली जिले की निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए आन्दोलन तेज

Edited By:  |
23107 23107

HAJIPUR:- वैशाली जिले की निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए आन्दोलन तेज हो गयी है।इस सिलसिले में जंदाहा बाजार की सड़कों पर सैकड़ों लोगों ने केंडिल मार्च निकाला है।

आपको बता दे कि महनार थाना क्षेत्र के करनौती गांव के बही चंवर के पानी में मुसहर टोला के निकट करनौती पंचायत की 14 वर्षीय छात्रा का शव बरामद किया गया था। वह अपने घर से शाहपुर पटोरी कोचिंग के लिए साइकिल से निकली थी, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजन उसकी तलाश में लगे हुए थे। घटना के संबंध में बताया गया कि मृतका के पिता पटोरी में कोचिंग चलाते हैं।वह उसी कोचिंग में प्रतिदिन पढ़ने जाया करती थी। मंगलवार को भी वह सुबह घर से कोचिंग के लिए निकली थी।

बताया गया है कि जब सुबह दस बजे तक वह घर वापस नहीं आयी तो मृतका की माँ ने अपने पति को फोन कर इस संबंध में जानकारी दी। जिसके बाद उनके पति ने बताया कि निर्भया तो कोचिंग भी नहीं आयी है। जिसके बाद से उसकी तलाश लगातार की जाने लगी थी।

घटना की सूचना महनार थाना की पुलिस को भी दी गई थी। इसी बीच बुधवार की सुबह करनौती गांव के बही चंवर में मुसहर टोला के निकट उसका शव बरामद किया गया था।शव का पानी में होने की सूचना लोगों को मिली थी,जिसकी बाद चंवर में परिजन समेत बड़ी संख्या में गांव के लोग पहुंच गए थे। शव को देखने के बाद परिजन ने आशंका जताया कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गयी है।

इस मामले में महनार पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है,जिससे लोगों में काफी गुस्सा है।इसम मामले में कई राजनीतिक दल के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है और पुलिस से आरोपी की शिनाख्त कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

वैशाली से पंकज की रिपोर्ट