
मंगलवार, 22 सितंबर 2026
Live
मुंगेर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से देशभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान की शुरुआत होगी। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के जरिए प्रधानमंत्री के सेवा-संकल्प के प्रति जनता का आभार और आशीर्वाद व्यक्त किया जाएगा।मुंगेर बीजेपी विधायक कुमार प्रणय ने बताया कि अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की शाम सात बजे पूरे बिहार में एक साथ दीप प्रज्वलित कर की जाएगी। इसके बाद घर-घर दीप पहुंचाकर लोगों को अपने घरों में दीप जलाने और प्रधानमंत्री के प्रति आशीर्वाद व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जन-वितरण दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से दीपों का वितरण किया जाएगा।इस अभियान के तहत प्रत्येक जिले के प्रमुख 10 स्थानों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन की भी योजना है। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना की कॉलोनियां, अमृत सरोवर, नवनिर्मित सेतु, बांध, जन औषधि केंद्र, आयुष्मान अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, मंदिर और प्रमुख घाट शामिल हैं। देशभर में 25 करोड़ लोगों और बिहार में करीब 2 करोड़ 50 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। सोशल मीडिया पर #AashirwadKaDiya के जरिए अभियान का प्रचार किया जाएगा।
मुंगेर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर अनुमंडल के गंगटा मोड़ पर गुरुवार को विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बिहार तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात भी दी.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बटन दबाकर राज्यभर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में अगस्त माह की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी. उन्होंने कहा कि बुजुर्गों, दिव्यांगों और जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री ने एनएच-333 के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास भी किया. उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ी होने से मुंगेर, जमुई समेत आसपास के क्षेत्रों में आवागमन बेहतर होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. वहीं गंगटा और भीमबांध को बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने कम्युनिटी किचन, मेडिकल कैंप और राहत सामग्री वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की बात कही.मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट-
मुंगेर : जिले के ऐतिहासिक पोलो मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रभारी मंत्री संजय पासवान ने तिरंगा फहराया. इस दौरान राष्ट्रगान की धुन के बीच वहां मौजूद लोगों ने तिरंगे को सलामी दी.मुंगेर के ऐतिहासिक पोलो मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया. शनिवार सुबह से ही मैदान में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला. प्रभारी मंत्री संजय पासवान ने झंडोत्तोलन किया. तिरंगा फहराते ही पूरा मैदान राष्ट्रभक्ति के नारों और तालियों से गूंज उठा. समारोह में जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी,जनप्रतिनिधि,विधायक,राजनीतिक दलों के नेता और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे. राष्ट्रगान के दौरान हर किसी ने सम्मान के साथ तिरंगे को सलामी दी. इसके बाद प्रभारी मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न टुकड़ियों की सलामी ली.इस मौके पर प्रभारी मंत्री संजय पासवान ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर जवानों को नमन किया. उन्होंने कहा कि देश की आजादी केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं,बल्कि राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेने का दिन भी है. मंत्री ने बिहार और मुंगेर में चल रही विकास योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों की भी जानकारी दी. पोलो मैदान में आयोजित इस समारोह में प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे. सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड ने समारोह में चार चांद लगा दिए. ऐतिहासिक पोलो मैदान में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के जोश में डूबा जनसैलाब मुंगेर के लिए स्वतंत्रता दिवस की इस तस्वीर को खास बना गया.मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट
मुंगेर: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर पहुंचे. उनके आगमन की सूचना मिलते ही स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह चरम पर पहुंच गया. हाथों में तिरंगा झंडा और जुबां पर 'भारत माता की जय' के नारों के साथ पूरा खड़गपुर शहर देशभक्ति के रंग में पूरी तरह रंगा हुआ नजर आया.तिरंगा यात्रा के दौरान हवेली खड़गपुर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला.मुख्यमंत्री के पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं, NDA समर्थकों और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला. खड़गपुर की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मुख्यमंत्री के स्वागत और तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए जुटने लगे थे. तिरंगा यात्रा शहर की प्रमुख सड़कों से होकर गुजरी. यात्रा के पूरे मार्ग पर तिरंगा प्रमुखता से नजर आया. स्थानीय युवाओं और लोगों की बड़ी भागीदारी से माहौल देशभक्ति और उत्साह से भर गया. कार्यक्रम में सत्तारूढ़ गठबंधन के कई प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए.मुख्यमंत्री की मौजूदगी और बड़ी संख्या में लोगों के जुटने को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए. तिरंगा यात्रा के रास्ते में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई.पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने का काम किया.
मुंगेर: बड़ी खबर बिहार के मुंगेर से है जहां लालदरवाजा से तीन साल के मासूम अभिराज के अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बच्चे को आरा से सकुशल बरामद कर लिया है. वहीं इस मामले में नाबालिग को निरुद्ध करने समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि मासूम को पंजाब ले जाने की तैयारी थी. पुलिस ने आरोपियों के पास से2लाख20हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं. हालांकि,इस पूरे नेटवर्क की अहम कड़ी मानी जा रही महिला अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.बताया जा रहा है किबुधवार दोपहर लालदरवाजा निवासी विनोद यादव का तीन वर्षीय बेटा अभिराज अचानक लापता हो गया. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की. सीसीटीवी,मोबाइल लोकेशन और पूछताछ के आधार पर पुलिस मोहल्ले के ही नीरज यादव और उसकी नाबालिग बेटी तक पहुंची. पुलिस के मुताबिक,नीरज के कहने पर उसकी नाबालिग बेटी बच्चे को बहला-फुसलाकर मुख्य सड़क तक लेकर गई. वहां पहले से मौजूद सफेद रंग की कार में बच्चे को बैठाया गया. नाबालिग लड़की रास्ते में उतर गई,लेकिन कार सवार लोग अभिराज को लेकर आगे निकल गए. पुलिस ने नीरज के घर की तलाशी ली,जहां से एक लाख रुपये नकद और एक मोबाइल नंबर मिला. मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरा पुलिस की मदद से कार को रोक लिया. कार से मासूम अभिराज को सकुशल बरामद कर लिया गया. वाहन से एक लाख20हजार रुपये और बरामद हुए. इस मामले में मुंगेर के नीरज यादव और उसकी नाबालिग बेटी के अलावा पंजाब के जालंधर और कपूरथला के रहने वाले राजकुमार,हरजिंदर कुमार,रमनजीत कौर और निर्मला तथा बेगूसराय की नीलम देवी को पकड़ा गया है.पूछताछ में पुलिस को पता चला कि बच्चे को खरीदने के लिए पंजाब से आए लोग पहले पटना और फिर मुंगेर पहुंचे थे. पुलिस के अनुसार,बच्चे का सौदा करीब तीन लाख रुपये में तय हुआ था. सभी आरोपी करीब एक महीने से एक-दूसरे के संपर्क में थे. अब पुलिस की नजर उस महिला पर है,जिसका नाम संगीता बताया जा रहा है.पुलिस के अनुसार,बच्चे को उपलब्ध कराने में उसकी अहम भूमिका सामने आई है. वह फिलहाल फरार है. पुलिस को शक है कि मामला सिर्फ एक बच्चे की खरीद-फरोख्त तक सीमित नहीं है. मानव तस्करी के एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है. फरार महिला की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है.मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट –
मुंगेर: बड़ी खबर बिहार के मुंगेर से है जहां जिले के जमालपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ों रुपये की कथित निवेश धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई की है. गुरुवार सुबह ईडी की टीम ने जॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जितेंद्र कुमार राजीव के नया टोला फूलका स्थित आवास पर छापेमारी की. तड़के पहुंचे अधिकारियों ने घर की गहन तलाशी ली और कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की.जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई निवेशकों से करोड़ों रुपये जुटाकर धोखाधड़ी करने के आरोपों से जुड़े मामले में की गई है. ईडी की टीम वित्तीय लेनदेन, निवेश से संबंधित दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, मामले के अन्य आरोपितों जयधन तांती और प्रिया राजीव रंजन से भी पूछताछ की जा रही है.बताया जाता है कि जॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड पर चिटफंड जैसी योजना के जरिए लोगों से निवेश कराकर करोड़ों रुपये जुटाने और बाद में फरार होने का आरोप है.18नवंबर2024को कंपनी के कार्यालय पर ताला लगने के बाद बड़ी संख्या में निवेशकों ने जमालपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. इस आधार पर कांड संख्या224/24दर्ज हुआ था.पुलिस जांच शुरू होने के बाद कंपनी के निदेशक जितेंद्र कुमार राजीव फरार हो गए थे. बाद में उन्होंने मुंगेर न्यायालय में आत्मसमर्पण किया और तब से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं.अब ईडी इस मामले में धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है. माना जा रहा है कि जांच के दौरान कई अहम वित्तीय दस्तावेज और लेनदेन से जुड़े नए तथ्य सामने आ सकते हैं. ईडी की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है और निवेशकों को जांच के नतीजों का इंतजार है.संजय कुमार की रिपोर्ट-
मुंगेर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड स्थित लौना गांव में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री ने सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श) विद्यालय सह +2किसान वैदिक उच्च विद्यालय का उद्घाटन किया और इसी परिसर से तारापुर विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के चयनित मॉडल विद्यालयों का भी औपचारिक शुभारंभ किया.मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इन मॉडल विद्यालयों में स्मार्ट क्लास,अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं,कंप्यूटर कक्षाएं और समृद्ध पुस्तकालय की सुविधा विकसित की गई है. उद्घाटन किए गए विद्यालयों में लौना का +2किसान वैदिक उच्च विद्यालय,गनैली,रनग्राम,असरगंज,चाखंड,संग्रामपुर,बढ़ौनियां,मंझगांय,हवेली खड़गपुर और मुजफ्फरगंज के विद्यालय शामिल हैं. जिला परियोजना प्रबंधन इकाई,मुंगेर की अनुशंसा पर इन विद्यालयों को सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के रूप में विकसित किया गया है.कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने साइंस लैब,स्मार्ट क्लास,पुस्तकालय और विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक विनय कुमार,मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार,प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा,डीआईजी राकेश कुमार,जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणिकर,पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद,स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. मुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत करते हुए उन्हें विशाल पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया.मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट--
मुंगेर:श्रावणी मेले को लेकर महज दो दिन बच गए हैं. ऐसे में कांवरियां पथ पर तैयारी अंतिम चरण में चल रही है.इस बार कांवरियों को सिर्फ पैदल यात्रा ही नहीं,बल्कि आस्था,आधुनिक तकनीक और दिव्य अनुभूति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. मुंगेर के कमराय स्थित कांवरियां पथ पर बनाई जा रही करीब 200 फीट लंबी भव्य शिव सुरंग लगभग बनकर तैयार है.जिला प्रशासन की यह अनूठी पहल इस बार के श्रावणी मेले का सबसे बड़ा आकर्षण बनने जा रही है. वहीं, 28 जुलाई को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी श्रावणी मेले का उद्घाटन करेंगे,जिसके बाद यह सुरंग श्रद्धालुओं के लिए खोल दी जाएगी.असरगंज प्रखंड के कमराय स्थित कच्ची कांवरिया पथ पर तैयार की गई इस भव्य शिव सुरंग में भगवान शिव के विभिन्न स्वरूप,कैलाश पर्वत,गंगा अवतरण,समुद्र मंथन और शिव परिवार से जुड़े आकर्षक दृश्य आधुनिक लाइटिंग,साउंड इफेक्ट और विशेष सजावट के साथ तैयार किए गए हैं. सुरंग में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को ऐसा एहसास होगा,मानो वे शिवलोक की यात्रा कर रहे हैं. यह सुरंग कांवरियों को एक अलौकिक और आध्यात्मिक अनुभूति देने के लिए तैयार की गई है.जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रावणी मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और यादगार यात्रा का अनुभव मिले. इसी सोच के तहत इस बार कांवरिया पथ पर कई नई व्यवस्थाएं की गई हैं.यह शिव सुरंग आस्था और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम पेश करेगी और मेले की भव्यता में चार चांद लगाएगी. हर साल सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर लाखों कांवरिये बाबा बैद्यनाथ धाम की कठिन पदयात्रा करते हैं. इस बार उनकी यात्रा को और खास बनाने के लिए मुंगेर जिला प्रशासन ने कमराय में यह भव्य शिव सुरंग तैयार की है. 28 जुलाई को मुख्यमंत्री द्वारा श्रावणी मेले के उद्घाटन के साथ ही यह आकर्षण श्रद्धालुओं के लिए समर्पित होगा. उम्मीद है कि यह शिव सुरंग इस वर्ष श्रावणी मेले की सबसे चर्चित और यादगार पहचान बनेगी.वहीं, जिलाधिकारी निखिल धनराज ने बताया कि यह बिहार सरकार का निर्देश है कि मेले को और आकर्षण और भव्य रूप प्रदान किया जाए. साथ ही कांवड़ियों ने भी बताया कि इस बार बिहार सरकार द्वारा इस तरह के पहल के कारण मेला और आकर्षक दिखेगा और इसकी भव्यता और बढ़ेगी.
मुंगेर : बड़ी खबर मुंगेर से है जहां हवेली खड़गपुर झील में दोस्तों के साथ घूमने आया खगड़िया के 16 वर्षीय युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद झील परिसर में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय तैराकों की मदद से शव झील से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया.जानकारी के अनुसार केशव अपने पांच दोस्तों के साथ पहले जमालपुर घूमने आया और फिर सभी हवेली खड़गपुर झील पहुंचे. घूमने और तस्वीरें लेने के बाद केशव नहाने के लिए झील में उतरा, लेकिन कुछ ही देर में वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा.मृतक के दोस्तों आदित्य और राजेश ने बताया कि उन्होंने गमछा फेंककर और खुद पानी में उतरकर उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर थाना की पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय तैराकों ने काफी मशक्कत के बाद किशोर को पानी से बाहर निकाला, लेकिन अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.दोस्तों के अनुसार,केशव के पिता रेलवे में स्टेशन मास्टर हैं और वह परिवार का इकलौता पुत्र था. मृतक खगड़िया के जय प्रकाश नगर निवासी लक्ष्मीकांत निराला के पुत्र केशव कुमार डीएवी स्कूल,खगड़िया में 10वीं कक्षा का छात्र था. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट—
मुंगेर:बड़ी खबर मुंगेर से है जहां मंडलकारा में बंद विचाराधीन बंदी की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. छत से कूदने की आशंका व्यक्त की गई है. बताया जा रहा है कि भाई की हत्या के आरोप में कैदी न्यायिक हिरासत में था. परिजनों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया है. पुलिस और जेल प्रशासन जांच में जुटा है. मुंगेर मंडलकारा में बंद विचाराधीन बंदी की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान खड़गपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह मनीष कुमार अचानक जेल की छत पर पहुंच गया और वहां से छलांग लगा दी. ऊंचाई से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने तत्काल उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया. हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार अपने ही बड़े भाई की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और न्यायिक हिरासत में मुंगेर मंडलकारा में बंद था. घटना के बाद जेल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुट गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है.वहीं, जेल प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि बंदी किन परिस्थितियों में जेल की छत तक पहुंचा और उसने यह कदम क्यों उठाया. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. वहीं घटना की सूचना के बाद सदर अस्पताल पहुंच परिजनों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया और इस मामले की जांच करवाने की बात कही.मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट –
मुंगेर:जिलेके टेटिया बंबर प्रखंड से बिहार के सभी 8,500 पंचायतों में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम आयोजित की गई. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जगन्नाथ उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और इस अभियान की शुरुआत की. सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि टेटिया बंबर से पंचायत विकास दिवस का आगाज होना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है.तारापुर के लोगों के अधूरे सपनों को पूरा करना सरकार की प्राथमिकतामुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को राज्य की सभी पंचायतों में पंचायत विकास दिवस के तहत शिविर आयोजित किए जाएंगे. इन शिविरों में पंचायतों की समस्याओं, विकास योजनाओं और भविष्य के रोडमैप पर चर्चा कर विकास कार्यों को गति दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने टेटिया बंबर प्रखंड को पथ निर्माण विभाग की मुख्य सड़क से जोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए पथ निर्माण विभाग के सचिव को निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि तारापुर क्षेत्र के लोगों के अधूरे सपनों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है.सभी जिला मुख्यालयों को फोरलेन से जोड़ने की दिशा में काम जारीमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के सभी जिला मुख्यालयों को फोरलेन सड़क से जोड़ने की दिशा में सरकार काम कर रही है. स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि अब अनुमंडल और सदर अस्पतालों में मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर नहीं किया जाएगा. 15 अगस्त के बाद यदि किसी मरीज को बिना उचित कारण रेफर किया गया तो संबंधित डॉक्टर पर कार्रवाई की जाएगी.बिहार मेंअपराधियों के लिए कोई जगह नहीं-सीएमवहीं, बिहार में अपराध नियंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है.
मुंगेर : बड़ी खबर बिहार के मुंगेर से है जहां वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के बकचपरा गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान 5 किशोरियां गंगा की तेज धार में डूब गई. हादसे में चार सगी बहनें समेत पांच किशोरियों के डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया. एक बच्ची का शव नदी से बाहर निकाल लिया गया है. घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई.जानकारी के अनुसार, बकचपरा निवासी क्रांति पासवान की पुत्रियां संगीता कुमारी, बिनीता कुमारी, संध्या कुमारी और सोनम कुमारी तथा पड़ोसी चमन लाल पासवान की पुत्री हिना कुमारी बुधवार सुबह गंगा स्नान करने और गंगाजल भरने के लिए बकचपरा गंगा घाट पहुंची थी. इसी दौरान सभी किशोरियां गंगा में उतरी और अचानक गहरे पानी में चली गईं, जिससे सभी डूबने लगी. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने वासुदेवपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने संगीता कुमारी का शव गंगा से बरामद कर लिया. वहीं, बाकी किशोरियों की तलाश जारी है. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन गंगा घाट पर पहुंचे. घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद हैं और लापता किशोरियों की तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट--
मुंगेर:जिले में नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है. जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर नीट की परीक्षा शुरू हो चुकी है. परीक्षा को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले कई स्तर की सघन जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा. वहीं, पेपर लीक जैसी किसी भी आशंका को रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और वरीय पदाधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.नीट परीक्षा कदाचार मुक्त आयोजित के लिएप्रशासनमुस्तैदमुंगेर में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. जिले में इस बार तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं,जिनमें राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मुंगेर, बैजनाथ राजकीय बालिका प्लस टू विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय जमालपुर शामिल हैं. इन केंद्रों पर 3,828 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई है.प्रतिबंधित सामानों पर पूरी तरह रोकपरीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की जा रही है. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल, ब्लूटूथ और अन्य प्रतिबंधित सामानों पर पूरी तरह रोक लगाई गई है. पेपर लीक और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था की है. जिला के वरीय अधिकारी खुद परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.
मुंगेर:जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. शनिवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए है. तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई है. बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है. कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे लोगों ने मौसम में आए इस बदलाव का स्वागत किया है.मुंगेर जिले में पिछले करीब दस दिनों से लगातार पड़ रही तेज गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी. सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था. लोग घरों से निकलने में भी परहेज कर रहे थे. इसी बीच सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में घने बादल छा गए. देखते ही देखते जिले के कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई. तपिश भरी गर्मी से लोगों को खूब राहत मिली.बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया. लंबे समय बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली. बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे जिले का मौसम खुशनुमा हो गया.
मुंगेर:मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव में पुलिस और एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार कारोबार का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी में पुलिस ने हथियार तस्कर के घर से पिस्टल, 120 जिंदा कारतूस और साढ़े चार लाख नगद बरामद किये हैं. इस मामले में तीन हथियार तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब इस अवैध हथियार नेटवर्क और गोली सप्लाई चेन की जांच में जुट गई है.मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिला पुलिस और एसटीएफ की टीम ने हथियार तस्कर मो. शहिल मल्लिक के घर पर संयुक्त छापेमारी करने पहुंची.एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शाहिल अपने घर पर अवैध हथियार और कारतूस छिपाकर रखा है. सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर पूरे घर की घेराबंदी की गई. छापेमारी के दौरान घर के आंगन में खड़ी बाइक के टूल बॉक्स से मैगजीन सहित दो पिस्टल बरामद किये गये. वहीं, बेडरूम में रखे डेस्क की दराज से 90 जिंदा कारतूस और 8 बट प्लेट मिले.पुलिस ने जब घर के बाहर खड़ी कार की तलाशी ली तो डैशबोर्ड से 30 और जिंदा कारतूस के साथ 4 लाख 50 हजार रुपये नगद बरामद हुआ. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी मो. शाहिल मल्लिक के साथ मो. आजाद और गोपाल दास को भी गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सभी ने हथियार और कारतूस कारोबार में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.पुलिस का दावा है कि इस गिरोह के जरिए अवैध हथियार और गोली सप्लाई का बड़ा नेटवर्क संचालित हो रहा था. फिलहाल पुलिस पूरे सप्लाई चेन और इसके पीछे जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी हुई है.
मुंगेर : एमएलसी सुधीर कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को मुंगेर मंडल कारा का निरीक्षण किया. उन्होंने जेल परिसर का जायजा लिया और कैदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना. निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल प्रशासन से कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए.एमएलसी सुधीर कुमार सिन्हा ने जेल में बंद कैदियों से बातचीत कर उनकी परेशानियों और जरूरतों के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस दौरान कैदियों ने स्वास्थ्य,खानपान और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखी. एमएलसी ने कहा कि कैदियों को कानून के दायरे में रहते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं मिलनी चाहिए. उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि कैदियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए. निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट--
मुंगेर :बड़ी खबर बिहार के मुंगेर से है जहां जिले के जमालपुर में साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक खाते से11लाख3हजार रुपये उड़ा लिए. पीड़िता ने जमीन खरीदने के लिए अपनी एफडी तुड़वाकर रकम बैंक खाते में जमा की थी, लेकिन कुछ ही दिनों में साइबर अपराधियों ने खाते से पूरी राशि निकाल ली. इसके बाद पीड़िता ने1930हेल्पलाइन और साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. बताया जा रहा है किजमालपुर में साइबर अपराधियों ने एक महिला की जीवन भर की जमा पूंजी पर हाथ साफ कर दिया. महिला ने बताया कि जमीन खरीदने के उद्देश्य से उसने अपनी एफडी तुड़वाकर11लाख3हजार27रुपये पंजाब नेशनल बैंक के खाते में जमा किये थे.8मई को जब महिला पासबुक अपडेट कराने बैंक पहुंची तो उसके होश उड़ गये. खाते में एक भी रुपये नहीं बचे थे. बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि22अप्रैल से29अप्रैल के बीच अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए पूरी रकम निकाल ली गयी. घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन1930पर शिकायत दर्ज करायी और साइबर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. मामले की जांच में जुटे साइबर डीएसपी राकेश रंजन ने बताया कि बैंक ट्रांजैक्शन और तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है.यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि साइबर ठग लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं. ऐसे में थोड़ी सी सतर्कता बेहद जरूरी है. इस मामले में साइबर डीएसपी सह थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सावधानियां बरतना काफी आवश्यक है.जैसे किOTP, ATM PIN औरCVV किसी से साझा न करें. अनजान लिंक या कॉल पर बैंक डिटेल न दें.मोबाइल में केवल अधिकृत बैंकिंग ऐप ही इस्तेमाल करें. बैंक खाते की नियमित निगरानी करें. किसी भी संदिग्ध ट्रांजैक्शन की तुरंत शिकायत1930पर करें. इस वाले मामले में महिला के द्वारा मोबाइल का नहीं बल्कि उसके बेटे के द्वारा इस्तमाल किया जाता था और उसे ऑन लाइन गेमिंग खेलने का आदत था. अब साइबर पुलिस इस दिशा में भी काम कर रही है कि कहीं उसके बेटे के द्वारा ऑनलाइन गेम में ही तो पैसों को नहीं बरबाद कर दिया गया, साथ ही एक सप्ताह में महिला के मोबाइल पर काफी पैसे ट्रांजेक्शन और ओटीपी मांगने का मैसेज भी आया है.जो किसी साइबर अपराधी के द्वारा भेजा गया है. बरहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है.मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट
मुंगेर: बिहार के मुंगेर में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने शनिवार को संभावित मुख्यमंत्री दौरे की तैयारियों का जायजा लिया. 5 मई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुंगेर आगमन की संभावना को देखते हुए मुख्य सचिव ने कार्यक्रम स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को समय पर दुरुस्त करने का निर्देश दिया.मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वे विश्व प्रसिद्ध योगाश्रम में पादुका दर्शन जायेंगे जहां तिरुपति बालाजी की उत्सव मूर्ति के पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके अलावा वे आरएसएस के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सरस्वती विद्या मंदिर भी जाएंगे. साथ ही कासिम बाजार थाना क्षेत्र स्थित निर्दोष काली मंदिर में पूजा-अर्चना करने का भी कार्यक्रम है. मुख्य सचिव ने इन सभी स्थलों का दौरा कर सुरक्षा,यातायात,साफ-सफाई और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव पंकज पाल,जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे. सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया.मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट—
मुंगेर:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने असरगंज प्रखंड स्थित ढोल पहाड़ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री ने ढोल पहाड़ी पर्यटन परियोजना का शिलान्यास किया है. यह महत्वाकांक्षी योजना लगभग 12 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से तैयार की जाएगी. इस सौगात के बाद से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है.पर्यटन को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकतामुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों को विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है. ढोल पहाड़ी के विकास से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.ढोल पहाड़ी को मिलेगी नई पहचान असरगंज प्रखंड के ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर ढोल पहाड़ी को अब पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलने जा रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटकर परियोजना का शिलान्यास किया. इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. बता दें कि 12 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से यहां पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा.परियोजना के तहत सड़क, सौंदर्यीकरण, पार्क, बैठने की व्यवस्था, लाइटिंग, पेयजल, शौचालय और पर्यटकों के लिए अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.