
रामगढ में बारिश के पानी में बह गए कार और बाइक सवार..चार शव बरामद..
रामगढ़-बड़ी खबर झारखंड के रामगढ से है..जहां चार लोगों का शव बरमाद किया गया है,जबकि एक शव की खोजबीन की जा रही है.बताते चलें कि रामगढ के पतरातु में भारी बारिश के कारण पानी की तेज धार में कार और बाइक सहित 5 लोग बह गये थे..इसमें से 2 लोगो का शव कार में बरामद कर लिया गया था और बांकी लोगों को खोजबीन एनडीआरएफ टीम कर रही थी.इसी क्रम में आज इस टीम ने दो और लोगो का शव बरामद कर लिया गया है और एक की खोजबीन जारी है .रांची की एनडीआरएफ की टीम ने आज देवाशीष रोबिन तिग्गा व समीर कुमार का शव बरामद कर लिया है. वहीं विवेक गौरव की खोजबीन अब भी जारी है।मौके पर एनडीआरएफ के साथ ही पतरातू सी ओ शिव शंकर पांडे पतरातू थाना प्रभारी गौतम कुमार और बासल थाना के एसआई लगातर कैंप किए हुए हैं.मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक रांची के रहने वालें हैं.
