PATNA-बिहार के रक्सौल में ट्रेन हादसा होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रक्सौल से नरकटियागंज जा रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। आग इतना जबरदस्त था कि आस पास के हजारों लोग जमा हो गए।

ताजा अपडेट के अनुसार रक्सौल-नरकटियागंज रेलखण्ड के भेलाही स्टेशन के पास पुल सख्या 39 के पास चलती ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। बताया जाता है कि यह ट्रेन रक्सौल स्टेशन से सुबह साढ़े 5 बजे नरकटियागंज के लिए रवाना हुई थी। रक्सौल स्टेशन से 6 किमी आगे पहुंचते हीहले ट्रेन के इंजन में आचनक आग लग गई। आग और धुंआ के लंबी लंबी लपटे देख आसपास के लोग ट्रेन की तरफ दौड़ने लगे।

ड्राइवर ने सूझ बूझ दिखाया। ट्रेन तुरंत रोक दिया गया। इधर गाड़ी रूकते ही लोग इधर से उधर जान बचाने को भागन लगे। संयोग था कि आग बस इंजन में लगी और इंजन तक सीमित रह गई। अगर आग बोगियों में फैलता तो सैकड़ो यात्रियों की जान जा सकती थी। आग कैसे लगी इसका पता अब तक नहीं चल पाया है। रेलवे के वरीय अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आग लगने का असली कारण क्या है।