Hindi News / चोरों ने ताला तोड़कर किया 40 हजार के तेल की चोरी

BREAKING NEWS : चोरों ने ताला तोड़कर किया 40 हजार के तेल की चोरी

Edited By:  |
Thieves broke the lock and stole oil worth Rs 40 thousand Thieves broke the lock and stole oil worth Rs 40 thousand

बोकारो-चास कृषि बाजार समिति परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की पोल उस समय खुल गई, जब अज्ञात चोरों ने दुकान संख्या90का ताला तोड़कर लगभग₹40,000के तेल की चोरी कर ली। घटना चास थाना क्षेत्र की है।


दुकान के मालिक और बाजार समिति के अध्यक्ष अनिल गोयल ने बताया कि सुबह ट्रक से आए तेल को गोदाम में खाली करने पहुंचे तो देखा कि गोदाम का चारों ताला टूटा हुआ है। सामान के मिलान में पता चला कि1किलो के तेल की5पेटी और आधा किलो के तेल की9पेटी गायब हैं, जिनकी कुल लागत लगभग₹40,000बैठती है।

अनिल गोयल के अनुसार, देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि ताले तोड़ने के बाद चोरों ने तेल की पेटियों को किसी ठेले में लादकर ले जाया है। उन्होंने कहा, “हम लोग बाजार समिति में दुकान संचालित करते हैं, सरकार को सभी तरह का टैक्स देते हैं, लेकिन सुरक्षा भगवान भरोसे है। बाजार समिति का संचालन सचिव के द्वारा किया जाता है, फिर भी सुरक्षा पर किसी तरह का ध्यान नहीं दिया जा रहा है।”


उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।