MUNGER:-बड़ी खबर बिहार के मुंगेर से है जहां गंगा में तीन युवक एक साथ डूब गए हैं.इसके बाद मैके पर अफरा-तफरी मच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर के दोमंठा गंगा घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान यह हादसा हुआ है।मूर्ती विसर्जन के दौरान तीन युवक गंगा की धर मे बह गए हैं। स्थानीय गोताखोर डूबे युवकों की तलाश कर रहें हैं.इसकी सूचना जिला और पुलिस प्रशासन को भी दी गई है.