कटिहार:-दुर्गम दियारा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से कुरसेला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गंगा नदी पार कर गोबराही दियारा में विशेष टीकाकरण एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया। जहां सामान्य दिनों में सरकारी योजनाओं की पहुंच सीमित रहती है,वहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने नाव और ट्रैक्टर के सहारे पहुंचकर सेवा का अनूठा उदाहरण दिखा रहे हैं। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल की अध्यक्षता में टीम गंगा नदी पार कर क्षेत्र में पहुंची और ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के 110 बच्चों का नियमित टीकाकरण आरआई किया गया,जबकि 17 गर्भवती महिलाओं को भी जरूरी टीके लगाए गए।

नाव-ट्रैक्टर से पहुंची टीम, 110 बच्चों का टीकाकरण

डॉ. अमरलाल ने बताया कि गोबराही दियारा क्षेत्र के आठ अलग-अलग टोलों में कुल आठ मेडिकल कैंप लगाए गए। इन कैंपों में स्वास्थ्य जांच के बाद 220 लोगों के बीच आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर महीने इस क्षेत्र में नियमित रूप से कैंप आयोजित किया जा रहा है। कैंप में प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह,सीएचओ,एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद दियारा क्षेत्र के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों ने विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे विशेष शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।

नाव-ट्रैक्टर से पहुंची टीम, 110 बच्चों का टीकाकरण

यह अभियान इस बात का प्रमाण है कि मजबूत संकल्प और समर्पण के साथ स्वास्थ्य सेवाएं सबसे दूरस्थ इलाकों तक भी पहुंचाई जा सकती हैं।

नाव-ट्रैक्टर से पहुंची टीम, 110 बच्चों का टीकाकरण

कटिहार से रितेश रंजन