PATNA : वि‌द्यार्थियों और खिलाड़ियों में इग्नेशियन मूल्य स्थापित करने और खेल प्रतिस्पर्धा की भावना का उत्सव मनाने के लिए सेंट माइकल्स हाई स्कूल ने इस साल एकबार फिर से सेंट इग्नेशियस ऑफ लोयला अंतर वि‌द्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया है।

बड़ी बात ये है कि सेंट इग्नेशियस ऑफ लोयला अंतर वि‌द्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में इसबार कुल 15 स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं। इनमें सेंट माइकल्स हाई स्कूल इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। वहीं, इस प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल, डॉन बॉस्को अकादमी, लिट्रा वैली स्कूल, लोयोला हाई स्कूल, इंटरनेशनल स्कूल आईसीएसई बोर्ड, इंटरनेशनल स्कूल सीबीएसई बोर्ड, सेंट डोमिनिक सावियो हाई स्कूल, मानव भारती इंटरनेशनल स्कूल, सेंट मैरी स्कूल, मसौढ़ी, ट्रिनिटी ग्लोबल हाईस्कूल, त्रिभुवन वि‌द्यालय, जीडी गोयनका स्कूल, रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल, डीपीएस ईस्ट स्कूल की टीमें भाग ले रही हैं।

सेंट इग्नेशियस ऑफ लोयला अंतर वि‌द्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, 15 स्कूलों की टीमें ले रही भाग, खिलाड़ियों में गजब का उत्साह

चौदहवीं बार आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रणव कुमार आईएएस (बिहार 2008) सचिव, गृह विभाग, आईजी, जेल और सुधार सेवाओं के अतिरिक्त प्रभार, पटना और ए क्रिस्टू सवारीराजन एसजे, प्राचार्य, सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना ने की। मौके पर विद्यालय की उप प्राचार्या डॉ. मारी डिक्रूज़ और को-ऑर्डिनेटर विनीता गिल्बर्ट भी उपस्थित रहीं।

सेंट इग्नेशियस ऑफ लोयला अंतर वि‌द्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, 15 स्कूलों की टीमें ले रही भाग, खिलाड़ियों में गजब का उत्साह

कार्यक्रम की रूप रेखा इस प्रकार है :

1) स्कूल बैंड के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत

2) मुख्य अतिथि का सम्मान

3) पौधे को पानी देना

4) स्वागत गान

5) प्रधानाचार्य द्वारा स्वागत भाषण।

6) टीम परिचय

7) शपथ ग्रहण समारोह

8) मुख्य अतिथि का संबोधन

9) टूर्नामेंट ओपन की घोषणा

10) टीम मार्च आउट

सेंट इग्नेशियस ऑफ लोयला अंतर वि‌द्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, 15 स्कूलों की टीमें ले रही भाग, खिलाड़ियों में गजब का उत्साह

अंत में मुख्य अतिथि महोदय ने सभी खिलाडियों को अपना-अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए कहा और प्रतियोगिता के आगाज़ की घोषणा की।