BARH:- बड़ी खबर पटना जिले के बढ़ से हैं जहां बकाया पैसा मांगने पर दुकानदार को गोली मार दी गयी है.इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
गोलीबारी की यह एनटीपीसी थाना क्षेत्र के नवादा गांव की है.यहां पैसे की बकाया पैसे के लेन देन के विवाद में चंदन कुमार नामक युवक की गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार युवक चंदन ई रिक्शा मरम्मती का काम करता है जो बाढ़ स्टेशन रोड विश्वकर्मा मंदिर के पास का निवासी है। नवादा गांव में ई रिक्शा मरम्मत किया था उसी का बकाया पैसा मांगने नवादा गांव गया था जहां अपराधियों ने गोली मार दी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया।
प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

