SAHARSA :सहरसा में हुए डबल मर्डर की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सहरसा एसपी हिमांशु ने मां-बेटी हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि मृत महिला रिंकू देवी का गांव के ही कृष्णा कुमार नामक व्यक्ति से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वो अपने आशिक से पीछा छुड़ाना चाहती थी।

सहरसा डबल मर्डर की सुलझी गुत्थी

सहरसा एसपी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि रिंकू देवी का गांव के ही कृष्णा कुमार नामक व्यक्ति से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वो अपने आशिक से पीछा छुड़ाना चाहती थी। रिंकू देवी की यही बात उसके आशिक को नागवार गुजरी और रविवार की अहले सुबह व्हाट्सएप कॉलिंग कर मिलने के बहाने उसे उचित नगर नयाबाजार के पास बुलाया और उचित सिंह प्राथमिक विद्यालय के अर्धनिर्मित भवन के बाहर अपनी बेटी को खड़ा कर के रिंकू देवी अपने प्रेमी कृष्ण कुमार से मिलने गई।

सहरसा डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, पूरा मामला जान आप भी रह जाएंगे सन्न

इसी क्रम में प्रेमी ने रिंकू देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी और धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और साक्ष्य छुपाने की नीयत से स्कूल के बाहर खड़ी रिंकू देवी की बेटी की भी हत्या कर दी। मां-बेटी की हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

एसपी ने किया बड़ा खुलासा

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसपी हिमांशु ने अपने दल-बल के साथ घटना के महज कुछ ही घंटों के अंदर त्वरित कार्रवाई करते हुए FSL की टीम और डॉग स्क्वॉयड की टीम की मदद से घटना में शामिल आशिक कृष्ण कुमार को उसके साथी राहुल कुमार के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त खून से भींगा हुआ गमछा, खून लगा चाकू और 3 मोबाइल बरामद कर लिया।

सहरसा डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, पूरा मामला जान आप भी रह जाएंगे सन्न

गिरफ्तार दोनों बदमाश नरियार श्रीराम जानकी चौक के रहने वाले हैं, जिसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, एसपी हिमांशु का दावा है कि इस मामले एक अभियुक्त अभी भी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।