रोहतास में अनिश्चित हड़ताल पर आशा कार्यकर्ता : माले विधायक ने किया समर्थन, दुर्व्यवहार करने वाले SDM पर की कार्रवाई की मांग

Edited By:  |
Reported By:
ROHTAS ME ANISCHIT HADTAL PAR AASHA KARYKARTA ROHTAS ME ANISCHIT HADTAL PAR AASHA KARYKARTA

रोहतास : खबर है रोहतास से जहां अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं से डेहरी एसडीएम अनिल कुमार सिन्हा के द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। काराकाट से माले विधायक अरुण कुमार सिंह भी आशा कार्यकर्ताओं के समर्थन में उतर गए हैं। माले विधायक ने भी दुर्व्यवहार करने वाले SDM पर की कार्रवाई मांग कर दी है।


शुक्रवार को डेहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर हड़ताल पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन को समर्थन किया। विधायक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की जो मांगे हैं वह वाजिब है और सरकार को भी इनकी मांगों को पूरी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं खुद आशा कार्यकर्ताओं की मांगों को सरकार से पूरी करने की मांग करूंगा। इसके साथ ही डेहरी एसडीएम अनिल कुमार सिन्हा द्वारा आशा कार्यकर्ताओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर कहा कि तानाशाह रवैया को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज तक बिहार में किसी की तानाशाही नहीं चली है। वहीं एसडीएम के विरुद्ध सरकार से कार्रवाई करने की मांग करने की बात कही है।


बताते चलें कि दो दिन पूर्व आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान मौके पर पहुंचे SDM के द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उनके साथ धक्का मुक्की की गई। वहीं आशा कार्यकर्ताओं ने डिहरी एसडीएम अनिल कुमार सिंह पर आशा कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था।


Copy