PATNA- सिंगापुर से लालू और रोहिणी आचार्या की हेल्थ अपडेट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मीसा भारती ने बताया है कि रोहिणी आर्थात मेरी छोटी बहन का ऑपरेशन सफलता पूर्वक किया जा चुका है। उन्होंने रोहिणी आचार्या को लेकर एक फोटो भी जारी की है। इसमें दिख रहा है कि रोहिणी आचार्या आईसीयू बेड पर सो रही है। मीसा भारती का कहना है कि छोटी बहन रोहिणी का डोनर का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है। वह पूरी तरह से स्वस्थ अभी ICU में हैं।अभी पापा का ऑपरेशन चल रहा है।

मीसा बोली — छोटी बहन का ऑपरेशन सफलता पूर्वक किया जा चुका है

बताते चले कि कुछ देर पहले मीसा भारती ने कहा था कि अभी अभी पापा को सर्जरी के लिये ऑपरेशन थिएटर में पहुँचा कर आयी हूँ। थोड़ी देर में ऑपरेशन शुरू होगा। आप सभी की प्रार्थना और दुआओं की अपेक्षा है। छोटी बहन रोहिणी का ऑपरेशन भी अंतिम चरण में है।

जानकारों का कहना है कि ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव के अंदर तीन किडनी हो जाएगी। क्योंकि किसी भी मरीज के शरीर से खराब किडनी को निकाला नहीं जाता है।

मीसा बोली — छोटी बहन का ऑपरेशन सफलता पूर्वक किया जा चुका है

वर्तमान समय की बात करें तो 70 से 80 % किडनी ट्रांसप्लांट मामला सक्सेस होता है। हालांकि किडनी डोनेटर और किडनी लेने वाले दोनों के लिए थोड़ा सा खतरा जरूर रहता है। किडनी ट्रांसप्लांट करने से पहले काफी बातों का ध्यान रखा जाता है। इसी तरह ऑपरेशन सफल होने के बाद भी मरीज को एहतियात बरतने को कहा जाता है।