केंद्रीय बजट 2026 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर रहीं बड़ा ऐलान, पढ़िये पूरी खबर
DELHI : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना 9 वां बजट पेश कर रही हैं. पहली बार रविवार को संसद में बजट पेश हो रही है. बजट से आम लोगों, निवेशकों और उद्योग जगत को बड़ी उम्मीदें हैं.
अब 1 फरवरी से पान मसाला, खैनी और गुटखा जैसे तंबाकू उत्पादों पर 40% GST लगेगा. अभी तक इन पर 28% GST के साथ 'कंपनसेशन सेस' लगता था. वहीं सिगरेट पर उसकी लंबाई के आधार पर नई एक्साइज ड्यूटी भी लागू होगी.
₹2.05 से लेकर ₹8.5 प्रति स्टिक तक ये एक्साइज ड्यूटी लगेगी.
इसके अलावा तंबाकू उत्पादों की तरह सिगरेट पर 40% GST भी लगेगा.
हालांकि बीड़ी पर राहत देते हुए जीएसटी को 18% कर दिया गया है.
वित्त मंत्री ने कहा -कैंसर,डायबिटीज की दवाएं सस्ती होगी.ऑटो इम्यून दवाएं भी सस्ती होंगी.बायोफार्मा सेक्टर को40हजार करोड़.
महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू होगी.टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की जाएगी.
4राज्यों में खनिज कॉरिडोर बनाया जाएगा.कंटेनर निर्माण के लिए10हजार करोड़ रुपए.
सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की शुरुआत होगी, MSME सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं.
लघु उद्योग के लिए7हजार करोड़ रुपए है. ग्लोबल बॉयोफार्मा सेंटर के लिए10हजार करोड़ दिए गए हैं. टियर-2,टियर-3शहरों के लिए विकास प्लान तैयार किया गया है.
2047के लक्ष्य को ध्यान में रखा गया है. वित्त मंत्री ने कहा हमने ढांचागत विकास में सुधार किया है. कृषि उत्पादकता बढ़ाना हमारा लक्ष्य है. सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हम बनने जा रहे हैं.
आर्थिक विकास में वृद्धि हो रही है. एक्सपोर्ट बढ़ाने पर जोर देने की जरूरत है.
रोजगार सृजन में सुधार हुआ है. MSME बायोफार्मा को मजबूत करना है.
विनिर्माण क्षेत्रों का रणनीतिक विकास.
पर्यावरण के लिहाज़ से टिकाऊ कार्गो मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिएमैं पूर्व में डंकुनी को पश्चिम में सूरत से जोड़ने वाले नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव करती हूं,अगले5सालों में20नए जलमार्ग चालू किए जाएंगे,जिसकी शुरुआत ओडिशा में नेशनल वॉटरवे5से होगी,जो तालचेर और अंगुल के खनिज-समृद्ध इलाकों और कलिंगनगर जैसे औद्योगिक केंद्रों को पारादीप और धमरा बंदरगाहों से जोड़ेगा. वाराणसी और पटना में भी अंतर्देशीय जलमार्गों के लिए एक शिप रिपेयर इकोसिस्टम स्थापित किया जाएगा.
भविष्य के चैंपियन बनाने के लिए10,000करोड़ रुपये काMSMEग्रोथ फंड बनाने का प्रस्ताव करती हूं.
दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडेर बनेगा'
'छोटे शहरों के तीर्थ स्थल का विकास करेंगे'
'इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर के लिए40हजार करोड़'
कैंसर,डायबिटीज की दवाएं सस्ती होंगी.
ऑटो इम्यून दवाएं भी सस्ती होंगी.
बायोफार्मा सेक्टर को40हजार करोड़.





