Weather Alert : बिहार में मौसम का मिजाज हर पल बदल रहा है। पिछले दो दिनों तक राज्य में मानसून सक्रिय रहा। हालांकि, अब मौसम का मिलाजुला असर दिख रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बुधवार से सूबे के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है जबकि अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

बिहार के इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज और उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में बुधवार को एक-दो जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। अन्य जिलों का मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

 बिहार के इन 12 जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

बिहार के अधिकतर जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सीतामढ़ी का तापमान सबसे अधिक 36.9 डिग्री दर्ज हुआ है। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है।

उत्तर-पश्चिम बिहार और उत्तर-मध्य बिहार या उत्तर पूर्व बिहार के जिलों में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड होने की संभावना है। फिलहाल राज्य के कुछ जिलों में बारिश तो कुछ जिलों में मौसम सामान्य बने रहने की उम्मीद है।