गढ़वा:शहर के टाउन हॉल मैदान में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन डीसी शेखर जमुवार, एसपी दीपक पाण्डेय और पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी रास बिहारी तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन और शंख ध्वनि बजाकर किया। इस मौके पर सीआरपीफ 172 बटालियन के अधिकारी, जिले के सभी अधिकारी, शहर के बुद्धिजीवि, समाजसेवी, स्कूली बच्चे एवं शहर के लोग शामिल हुए. योग दिवस कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास कराया गया. मौके पर डीसी ने लोगों से अपील की कि वो योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें.