मुंगेर:-यह घटना पूरबसराय रेलवे ब्रिज के पास की बताई जा रही है। घायल ई-रिक्शा चालक की पहचान मोहम्मद साजन के रूप में हुई है। आरोप है कि स्थानीय किराना दुकानदार महबूब आलम ने साजन पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में साजन को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

मुंगेर के पूरबसराय थाना क्षेत्र में एक किराना दुकानदार ने ई-रिक्शा चालक को मारी गोली, हालत गंभीर

इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया कि गोली पैर के अंदर फंसी हुई है और घायल को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

मुंगेर के पूरबसराय थाना क्षेत्र में एक किराना दुकानदार ने ई-रिक्शा चालक को मारी गोली, हालत गंभीर

घायल के पिता ने बताया कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे आरोपी ने नशे की हालत में उसके बेटे के साथ गाली-गलौज की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। इसी की शिकायत करने वह बुधवार सुबह आरोपी के घर पहुंचा था, जहां आरोपी ने दुकान पर बैठे-बैठे गोली चला दी।

मुंगेर के पूरबसराय थाना क्षेत्र में एक किराना दुकानदार ने ई-रिक्शा चालक को मारी गोली, हालत गंभीर

वहीं घायल मोहम्मद साजन ने बताया कि जब हम आज सुबह चाय पीने के लिए दुकान पर पहुंचे तो मोहम्मद महबूब ने हमारे साथ पहले मारपीट की जब हमने अपने पिता को बताया तो उनके घर पर जाकर समझने के लिए गए तभी महबूब ने अपने दुकान की काउंटर से पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी जो कि हमारे पैर पर लगी है| फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

मुंगेर के पूरबसराय थाना क्षेत्र में एक किराना दुकानदार ने ई-रिक्शा चालक को मारी गोली, हालत गंभीर