लोहरदगा : हिन्दू नववर्ष के आगमन को लेकर आज शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई.शोभायात्रामें हजारों श्रद्धालु गण शामिल हुए. सभी भक्तों के हाथों में लगी केसरिया पताकाओं से पूरा शहर भगवामय दिखाई दिया. जय श्री राम समिति के तत्वावधान में इस विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया. इसकी तैयारी बीते एक पखवाड़े से चल रही थी.

पूरे शहर को केसरिया पताकाओं से सजाया गया है. शहर के विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा में आये लोगों का पुष्प वर्षा कर जबरदस्त स्वागत किया गया. इस शोभायात्रा में हाथों में तलवार लेकर महिलायें भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया. महिलाएं केसरिया साफा पहनाकर इसमें शामिल हुईं. लोहरदगा के ललित नारायण स्टेडियम से शोभायात्रा निकल कर शहर के बरवा टोली,मिशन चौक,महाबीर चौक ,गुदरी बाजार,पालमरगंज होते हुए स्टेडियम में जाकर समाप्त होगी.