कोडरमा में हाथियों का उत्पात जारी : आधा दर्जन मवेशी को मौत का घाट उतारा
डेस्क:-कोडरमा थाना क्षेत्र के झरीटांड़, ढेबुआडीह, खरिडीह मे हाथियों ने आधे दर्जन मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया है। इस दौरान हाथियों ने वहां जमकर उत्पाद मचाया है। पहले तो हाथियों ने किसानों के तैयार व खेतों में लगे फसलों को नष्ट किया। इसके साथ ही वह गांव के गौशाला में घुस गए और वहां बंधे मवेशियों को कुचल कर और पटक कर मार डाला। जब ग्रामीण उठते तब तक हाथियों ने आधे दर्जन मवेशियों को मौत के घाट उतार चुका था। वहीं आधे दर्शन से अधिक मवेशियों को घायल कर दिया। इधर हाथियों के इस तांडव से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग रात-रात भर जाग कर मशाल जलाकर अपने गांव के भीतर और बाहर पहरा दे रहे हैं। इधर बुधवार को हाथियों द्वारा बोनाकाली और मरियामपुर मेंदो इंसानी जिंदगियों को भी मौत का घाट उतार दिया है।
इधर उपायुक्त ऋतुराज और डीएफओ शौमित्र शुक्ला मरियमपुर के बिरहोर टोला पहुंचे और मृतक बिरहोरणी के परिजनों से मिले। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को यह आश्वासन दिलाया कि जिला प्रशासन उनके साथ खड़ा है और उनकी हर संभव मदद करने को भी तैयार है। वहीं उन्होंने कहा कि उन्होंने डीएफओ से हाथियों को भगाने के लिए उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।





