गुमला : बड़ी खबर गुमला से जहां घाघरा थाना क्षेत्र के सेरेंगदाग माइंस में सोमवार देर रात नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है. नक्सलियों ने 5 हाइवा , ट्रक, पानी टैंकर और पिकअप वैन में आग लगाया और पर्चा छोड़ कर घटना की जिम्मेवारी ली है. घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. घटना की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है.


सेरेंगदाग माइंस में 5 हाइवा समेत 8 गाडियों को फूंका, मजदूरों में दहशत


बता दें कि कई बड़े नक्सली के मारे जाने और आत्मसमर्पण के बाद शांत गुमला जिला में फिर से एक बार नक्सलियों ने बड़ी दस्तक देकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. संभवत इस घटना को लेवी व दहशत फैलाने के उद्देश्य से अंजाम दिया गया है. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. लेकिन माइंस के मजदूरों में दहशत है. पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि 5 से 6 नक्सलियों ने पूरी घटना को अंजाम दिया है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.


सेरेंगदाग माइंस में 5 हाइवा समेत 8 गाडियों को फूंका, मजदूरों में दहशत