SAMASTIPUR:-बड़ी खबर समस्तीपुर जिले से है जहां पूर्व उपसरपंच और उनके भाई को अपराधियों ने गोली मार दी है.इस गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.गोली लगने के बाद दोनो भाइयों को प्राथमिक इलाज के बाद रफर कर दिया गया है.


मिली जानकारी के अनुसार गोलीबारी की यह घटना समस्तीपुर जिले के में कल्याणपुर थाना के लदौरा में हुई है,यहां पूर्व उपसरपंच राजकुमार सिंह और सुखलाल सिंह घर के पास बैठे हे थे,तभी बाइक पर आये तीन अपराधियों ने अंधाधुन फायरिंग करते हुए फरार हो गए. दोनों जख्मी भाई को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के द्वारा मुजफ्फरपुर ले जाया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है.बताते चले कि समस्तीपुर जिले के ही विभूतिपुर थाना क्षेत्र में भी गोलीबारी की घटना हुई थी जिसमें में भी दो युवकों को गोली मारी गयी थी.