दिल्ली: राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की. नीतीश कुमार के आवास पर हुई अहम बैठक में जनहित और विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. समसामयिक विषयों पर दोनों के बीच सकारात्मक संवाद हुई. जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ. बिहार के विकास से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा हुई. बैठक को औपचारिक शिष्टाचार भेंट बताया गया. बीसीसीएल के सीएमडी ने विभिन्न विकासात्मक विषयों पर अपने विचार रखे.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
