लोहरदगा में सिपाही ने एएसआइ की गोली मारकर की हत्या

लोहरदगा में सिपाही ने एएसआइ को मारी गोली

लोहरदगा: एसपी कोठी के बगल में किराये के मकान में रहनेवाले सिपाही अनंत सिंह मुंडा ने बुधवार रात 9:00 बजे अपने साथ रहनेवाले जमादार धर्मेंद्र सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी. वारदात के बाद अनंत लगातार अपनी इंसास राइफल से फायरिंग करता रहा. रात करीब 11:00 बजे अनंत की पत्नी भी घटनास्थल के पास पहुंची और पति के मोबाइल फोन पर कॉल कर उसे समझाना चाहा, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया. दूसरी ओर,एसपी हारिस बिन जमां समेत कई अधिकारी घटनास्थल के पास पहुंचे. लेकिन, कोई उसके पास जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था.

लोहरदगा में सिपाही ने एएसआइ को मारी गोली

इस जवान की पहचान रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र के बिरडीडी गांव का रहने वाले के रूप में हुई है। गोली मारने वाला पुलिसकर्मी आनंद सिंह मुंडा मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। आनंद सिंह मुंडा लोहरदगा के बाद गिरिडीह, दुमका, बोकारो समेत कई स्थानों से इलेक्शन ड्यूटी से वापस अपने घर लौटा। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी और बच्चों को घर में बंद कर दिया। उसकी सर्विस राइफल उसके साथ थी।

बिहार के रहनेवाले थे धर्मेंद्र सिंह

वहीं, धर्मेंद्र सिंह मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले हैं। वह फिलहाल बोकारो के सेक्टर-3 में रह रहे थे। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं।