PATNA :बिहार में ठंड बढ़ने वाली है। जी हां, अब धीरे-धीरे ठंड की एंट्री होगी। सुबह में हल्की धुंध रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद ठंड में वृद्धि होगी। अब पछुआ हवा के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बीते दो दिन पहले कुछ जिलों में हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। इसकी वजह से कुछ जगहों पर ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके अलावा बिहार के किसी भी जिले में आज वर्षा होने की संभावना नहीं है।

 बिहार में बढ़ने वाली है ठंड, कई जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के मुताबिक दो दिनों बाद सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया में मौसम बिगड़ सकता है। 3 नवंबर को इन जिलों में कुछ जगहों वर्षा हो सकती है। इसके अलावा, इसी दिन भागलपुर, जमुई और बांका में भी बूंदाबांदी के आसार हैं।