PATNA :बिहार में चक्रवाती तूफान 'दाना' का असर अभी भी बना हुआ है। यही वजह है कि 20 जिलों में अगले 48 घंटों में बारिश होने की संभावना है।

20 जिलों में बारिश के आसार

ओडिशा में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बिहार में पुरवा हवा चल रही है। इस वजह से अगले 2 से 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, यह वृद्धि सामान्य तापमान के आसपास ही रहेगी। राज्य में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

बिहार के 20 जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 48 घंटे तक छाए रहेंगे घने बादल

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 'दाना' अब कमजोर पड़ गया है लेकिन इसके कारण पुरवा हवा चलने से 31 अक्टूबर तक तापमान में गिरावट नहीं आएगी। दीपावली के बाद ही न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की उम्मीद है।

इन 20 जिलों में होगी बारिश

इस बीच 20 जिलों में अगले 48 घंटे के दौरान घने बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, जहानाबाद, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में बारिश की संभावना जतायी गयी है।