पटना: बिहार में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने और दुग्ध उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में राज्य सरकार ने नई पहल की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित कॉम्फेड परिसर में ICCC और सुधा संपर्क कॉल सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर DAT के माध्यम से 1,06,063 दुग्ध उत्पादकों के बैंक खातों में कुल 68.51 करोड़ रुपये भेजे गए। इस भुगतान का लाभ राज्य की 5,832 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को मिला।

बिहार में डेयरी सेक्टर को बढ़ावा, CM ने किया ICCC का उद्घाटन, 1.06 लाख दुग्ध उत्पादकों को मिले 68.51 करोड़ रुपये

कार्यक्रम में दी गई जानकारी के अनुसार, अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच बिहार में 4,804 नई दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों का गठन किया गया है। इसके साथ ही राज्य में सक्रिय समितियों की कुल संख्या बढ़कर 33,897 हो गई है।बिहार में फिलहाल प्रतिदिन 23.90 लाख किलोग्राम दूध का संग्रहण हो रहा है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रतिदिन 50 लाख लीटर दूध संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया है।

बिहार में डेयरी सेक्टर को बढ़ावा, CM ने किया ICCC का उद्घाटन, 1.06 लाख दुग्ध उत्पादकों को मिले 68.51 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री ने पटना के जैविक उद्यान में सुधा कैफेटेरिया और तरकारी दुकान का भी उद्घाटन किया। वहीं, मीठापुर में Fresh Catch Kiosk और सुधा पार्लर की शुरुआत की गई।राज्य सरकार की योजना सुधा ब्रांड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की है। इसके तहत बिहार में 100 Fresh Catch Kiosk स्थापित करने की तैयारी है। सरकार का उद्देश्य डेयरी उत्पादों की पहुंच बढ़ाने के साथ दुग्ध उत्पादकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है।

बिहार में डेयरी सेक्टर को बढ़ावा, CM ने किया ICCC का उद्घाटन, 1.06 लाख दुग्ध उत्पादकों को मिले 68.51 करोड़ रुपये

इन पहलों के जरिए बिहार में दूध संग्रहण बढ़ाने, सहकारी समितियों को मजबूत करने और डेयरी क्षेत्र में रोजगार एवं कारोबार के नए अवसर विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।


पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट