NEWS DESK : इस वक्त की बड़ी खबर गुजरात के अहमदाबाद से है जहां अडानी एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. विमान क्रैश होने से आसमान में काला धुआं उठता हुआ देखा गया. प्रारंभिक सूचना के आधार पर फायर ब्रिगेड की पांच से अधिक गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई है. ऑपरेशनजारीहै.

जानकारी के अनुसार यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास प्लेन क्रैश हो गया. प्लेन में 242 लोग सवार थे. राहत औरबचावकार्यजारी है.