गढ़वा से बड़ी खबर आ रही है. यहां एक बड़ा हादसा टल गया. चलती बस में आग लग गई है. बताया जा रहा है कि बस में मतदानकर्मी जा रहे थे. उसी दौरान बस से धुआं उठने लगा, जिसपर मतानकर्मियों की नजर पड़ गई.
मतदानकर्मियों को बस से रंका भेजा जा रहा था. हालांकि पचपड़वा के पास हादसा हो गया. मतदानकर्मियों से भरी बस में आग लग गई. मामले की जानकारी मिलते ही मतदानकर्मियों में हड़कंप मच गया. जैसे तैसे लोग बस से कुदकर अपनी जान बचाई. दरअसल बस से अचानक तेज धुआं निकलने लगा था. और फिर आग लग गई.

