दिल्ली : बिहार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की. मुलाकात में विभाग की योजनाओं और अब तक की प्रगति की जानकारी साझा की गई. बिहार के विकास, जनसेवा और विभागीय प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा हुई. राज्य में सड़क अवसंरचना को मजबूत करने से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ. रक्षा मंत्री से मार्गदर्शन और सुझाव प्राप्त करने की बात कही गई.

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने नई दिल्ली में की मुलाकात

मंत्री ने कहा कि इस मुलाकात से जनसेवा के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली. बैठक को बिहार के विकास और बेहतर आधारभूत ढांचे की दिशा में महत्वपूर्ण बताया गया.

संजय कुमार की रिपोर्ट-