BIG BREAKING : दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, स्पेशल सेल की टीम ने 4 युवाओं को किया गिरफ्तार
NEWS DESK : देश की राजधानी में एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ है. स्पेशल सेल की टीम ने एक इंटेलिजेंस ऑपरेशन के तहत तीन राज्यों से चार रेडिकलाइज़्ड युवाओं को गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारी महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से की गई है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये सभी आरोपी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित थे और ग़ज़वा-ए-हिंद के नाम पर देश में आतंकी गतिविधियों की तैयारी कर रहे थे.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी एन्क्रिप्टेड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बंद ग्रुप्स में सक्रिय थे, जहां वे युवाओं को भड़काने और भर्ती करने का काम कर रहे थे. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मॉड्यूल के दो सदस्य रिमोट कंट्रोल IED बनाने के लिए सामान जुटा रहे थे. एक आरोपी के पास से विस्फोटक बनाने से जुड़ा सामान भी बरामद किया गया है.
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि एक आरोपी दिल्ली आकर लाल किला और इंडिया गेट जैसे संवेदनशील इलाकों की रेकी कर चुका है. वहीं,सोशल मीडिया के जरिए जिहाद के नाम पर फंडिंग और हथियारों की ट्रेनिंग की भी योजना बनाई जा रही थी.
फिलहाल स्पेशल सेल ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं और आगे की जांच जारी है.
संजय कुमार की रिपोर्ट--





