NEWS DESK : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद नये मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई 2026 को होगा. बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इसकी घोषणा की है.
राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है. इसे लंबे समय से पूर्वी भारत में विपक्ष का सबसे मजबूत गढ़ माना जा रहा है. 9 मई को रवीन्द्र नाथ टैगोर की जयंती पर सरकार का गठन होगा. भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने गृह मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के अलावा कई कद्दावर नेता शामिल होंगे. वहीं कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे.
पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अब बंगाल में सरकार गठन की कवायद शुरु हो गई है. नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी समेत राज्य भाजपा के शीर्षनेता मंगलवार को ही नई दिल्ली जा रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि प्रदेश नेतृत्व दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सरकार गठन को लेकर विचार विमर्श करेंगे.
राजीव रंजन की रिपोर्ट—
