बेतिया DM का जनता दरबार : कई मामलों का किया निपटारा, दिए जरुरी दिशा-निर्देश

Edited By:  |
Reported By:
betia dm ne lagaya janta darbar , kai mamlo ka kiya niptara betia dm ne lagaya janta darbar , kai mamlo ka kiya niptara

बेतिया : खबर है बेतिया से जहां जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


जिलाधिकारी के जनता दरबार में 60 से अधिक मामले आये। जनता दरबार में जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, उनमें कौशल्या देवी, अजय कुमार साह, पतंजलि त्रिपाठी, श्रवण कुमार, रामजी प्रसाद, अरविन्द कुमार पटेल, निभा गिरि, रीता देवी, सुमित्रा देवी, उमाशंकर यादव, अशोक प्रसाद, धीरज कुमार सिंह आदि के नाम शामिल है।


जनता दरबार में कई समस्याओं/शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो पाया, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजीव कुमार, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,अनिल राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी,कुमार रविन्द्र, वरीय उप समाहर्ता, सुजीत कुमार बरनवाल, बेबी कुमारी, मनीष कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Copy