नालंदा : बड़ी खबर है नालंदा जिले से जहां बालू माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ गया है की पुलिस पर भी हमला करने से बाज नहीं आ रहे। दरअसल सकरी नदी से बालू चोरी की शिकायत पर छापा मारने पहुंची गिरियक थाना की पुलिस पर माफियाओं ने हमला बोल दिया। वहीँ इस जानलेवा हमले में गिरियक थानाध्यक्ष संजीव कुमार बुरी तरह से घायल हो गए।
वहीँ दूसरी ओर सिलाव थाना पुलिस की टीम पर हरियरी गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से 5 आरोपियों को धर दबोचा है।
