BAGHA : बगहा से बड़ी खबर सामने आ रही है। खुले में बिक रहे डीजल पेट्रोल की दुकान में भीषण आग लगी है। आग को बुझाने की कोशिशे जारी हैं। आसपास के दुकानदारों में आग की भयावहता देख कर भय का माहौल बना हुआ है।


बगल में JIO ऑफिस और दुकानें, काबू पाने की कोशिश जारी

बगल में JIO ऑफिस और दुकानें, काबू पाने की कोशिश जारी

मामला चौतरवा चौक का है जहां एक दुकान में भीषण आग लगी है। आग पर काबू नहीं पाया गया है। बताया जा रहा है कि जिस दुकान में आग लगी है। उसमें काफी मात्रा में पेट्रोल और डीजल रखा गया था। चौतरवा पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।

बगल में JIO ऑफिस और दुकानें, काबू पाने की कोशिश जारी

बगल में JIO ऑफिस और दुकानें, काबू पाने की कोशिश जारी

बताया जा रहा है कि चौतरवा में दीपक जायसवाल यूपी से पेट्रोल और डीजल लाकर बेचता है। उसी की दुकान में आग लगी है। बता दें कि जिस दुकान में आग लगी है ठीक उसी के बगल में जियो कार्यालय है और अन्य दुकानें भी हैं।