Munger:-खबर मुंगेर से है ...यहां की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.हथियार के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है.
एसपी जगन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि कासिम बाजार थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीचागांव स्थित किशन कुमार के घर पर छापेमारी की जिसमें पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।इन गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 देसी कट्टा,1 मास्केट, 6 पीस जिंदा कारतूस.5 मोबाइल और 54 लीटर विदेशी शराब एवं 2216 रुपया नगद बरामद किया गया है। पकड़ाए सभी अपराधी कुख्यात पवन मंडल के सहयोगी बताए जाते हैं.ये अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य जमा हुए थे और पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

