School closed :बिहार में लू और बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। IMD के अलर्ट के बाद सभी स्कूलों को 19 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। हीट वेव की वजह से एक बार फिर से सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने इस संबंध में अपना आदेश जारी कर दिया है।

शिक्षकों को नहीं मिली राहत

पटना जिलाधिकारी के आदेश में कहा गया है कि भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान में पटना जिले में भीषण गर्मी और लू चलने की बात कही गई है, जिस वजह से छात्र-छात्राओं के जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना है। ऐसे में सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल में कक्षा-8 तक शिक्षण कार्य बंद रहेंगे। यह आदेश दो दिनों के लिए यानी 18-19 जून तक के लिए प्रभावी है यानी अगले दिनों तक कक्षा 8 तक के स्कूल बंद रहेंगे। वहां शिक्षण कार्य नहीं होंगे।

हालांकि, बड़ी बात ये है कि इस छुट्टी के दौरान शिक्षकों को कोई राहत नहीं मिली है। उनकी स्कूल में मौजूदगी रहेगी और वे अपनी ड्यूटी करते रहेंगे। वे स्कूल में रहकर अपने कार्य का संपादन करेंगे।हीटवेब की वजह से इस दिन तक बंद रहेंगे सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, DM का आदेश जारी