SAHARSA : सहरसा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार को संध्या गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर सोनवर्षा राज थाने की पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे एक अपराधी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किया।

रविवार को सिमरी बख्तियारपुर के डीएसपी मुकेश ठाकुर ने सदर थाना सहरसा में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी मुकेश ठाकुर ने बताया कि बीते कल 10 अगस्त को सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के शाम के समय गश्त के दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि ग्राम लगमा स्थित बलतोड़ा पुल के पास एक युवक हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अपराध की योजना बना रहे बदमाश को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

सूचना की सत्यापन के लिए सोनवर्षा राज थाने की पुलिस टीम को भेजी गई। सूचना सत्य पायी गयी, जब पुलिस बलतोड़ा पुल के पास पहुंची तो पुलिस गाड़ी देखकर वह युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसको सशत्र बल के सहयोग से पकड़ा गया।

पकड़े गये युवक से जब पूछताछ की गई तो वह अपना नाम आशुतोष झा, पिता स्वर्गीय मंटू झा, घर लगमा थाना, सोनवर्षा राज का रहने वाला बताया गया। जब उक्त युवक की तलाशी ली गयी तो उनके पास से एक लोडेड देशी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अपराध की योजना बना रहे बदमाश को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

इस संबंध में सोनवर्षा राज थाने में 137/24 कांड दर्ज कर लिया गया। उन्होंने ये भी बताया कि इसका पूर्व का भी आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।