MUZAFFARPUR:-बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से हैं ,जहां अपराधियों ने दिन-दहाड़े लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है.


मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने सीएमएस कर्मी से 4 लाख 21 हजार की राशी लूट ली है और सीएमएस कर्मी को हथियार के बट से मारकर जख्मी कर दिया है.


लूट की यह वारदात मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र आशियाना प्लाजा का है. बाइस सवार दो अपराधी हथियार से लैश होकर पहुंचे थे. CMS कर्मी Induslnd बैंक के भगवानपुर स्थित CFD ब्रांच से पैसा लेकर वैन में जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधी मौका देखर पूरी पैसा लूट लिए और कर्मी के हथियार के बट से मारकर घायल कर फरार हो गए।कुल 4.21 लाख राशी की लूट अपराधियों ने की है.


लूट की सूचना के बाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहंची है और मामले की छानबीन में जुटी है.पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके.