
BEGUSARAI में अपराधियों ने होमगार्ड जवान से ही 49 हजार की छिनतई कर ली
Begusarai:- अपराधियों ने दिन-दहाड़े पुलिस जवान से ही 49 हजार की छिनतई कर ली ..यह वारदात बेगूसराय के बीच बाजार में हुई है।पीड़ित पुलिसकर्मी होमगार्ड का जवान है.मिली जानकारी के अऩुसार बलिया थाना क्षेत्र के निवासी होमगार्ड जवान गंगा प्रसाद यादव ने बेगूसराय बाजार स्थित स्टेट बैंक की शाखा से 49 हजार की निकासी करके बाहर आया था. और सड़क पर आते ही तीन झपट्टा मारो उस होमगार्ड जवान से 49 हजार रुपए से भरा बैग छीन कर फरार हो गया.इसके बाद होमगार्ड के चिल्लाने पर स्थानीय लोगों ने रुपया के साथ एक झपट्टा मार को पकड़ लिया और फिर उसे नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया.गिरफ्तार झपट्टा मार उमेश पांडे समस्तीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।पुलिस आरोपी से पुछताछ कर उसके गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगा रही है
