
वक्फ संशोधन बिल 2024 लोकसभा में पेश, नीतीश कुमार की पार्टी JDU ने किया समर्थन, ललन सिंह ने सदन में विपक्ष को धो डाला
NEW DELHI :लोकसभा में गुरुवार को वक्फ संशोधन बिल 2024 (The Waqf Amendment Bill 2024) पेश किया गया। मोदी सरकार में कानून मंत्री किरेन रिजीजू ने इस बिल को लोकसभा में पेश किया। कांग्रेस, TMC, DMK, SP समेत कई विरोधी पार्टियों ने इस बिल का विरोध किया लेकिन बड़ी बात ये है कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने इस बिल का समर्थन किया।वक्फ संशोधन बिल 2024 लोकसभा में पेशगुरुवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल 2024 (The Waqf Amendment Bill 2024) पेश होने के बाद केन्द्रीय मंत्री और जेडीयू सांसद ललन सिंह का अलग ही रूप देखने को मिला। उन्होंने सदन में खड़े होकर कहा कि ये बिल मुस्लिम विरोधी नहीं है बल्कि इसे और अधिक पारदर्शी बनाना ही मकसद है।JDU ने किया समर्थनउन्होंने विरोधी दलों पर पलटवार करते हुए दो टूक अंदाज में कहा कि ये बिल मुसलमान विरोधी नहीं है। ये मंदिर की बात करते हैं, मंदिर की बात कहां से आ गई। कोई भी संस्था जब निरंकुश होगी तो सरकार उस पर अंकुश लगाने के लिए पारदर्शिता के लिए कानून बनाएगी। ये उसका अधिकार है। पारदर्शिता होनी चाहिए और ये बिल पारदर्शिता के लिए है। उन्होंने कहा कि ये अल्पसंख्यकों की बात करते हैं, सिखों का कत्लेआम किसने किया था।लोकसभा में पंचायती राज मंत्री ललन सिंह ने कहा कि पूजा स्थलों और वैधानिक निकायों में अंतर है। इस सदन में लोग वक्फ बोर्ड की तुलना मंदिरों से कर रहे हैं, लेकिन वे अलग है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा क‍ि यह मस्जिदों को विनियमित करने का प्रयास नहीं है। उन्होंने कहा क‍ि वक्फ बोर्ड कानून के तहत स्थापित संगठन है। इस संशोधन का उद्देश्य इसमें पारदर्शिता लाना है।
