DESK : इन दिनों फिल्मी सितारों का रुझान आधायत्म की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहा है। हाल के दिनों में ज्यादातर सेलेब्स भगवान की भक्ति में लीन होते हुए नजर आ रहे हैं। आयोध्या मंदिर के उद्घाटन के समय भी हम सभी ने कई सितारों को रामलला के दर्शन और उस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होते देखा है। वहीं अब इसी कड़ी में साउथ सुपस्टार (South Superstar) तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) का नाम भी जुड़ गया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया काशी विश्वनाथ का दर्शन, निहारती रहीं मंदिर की भव्यता

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने शनिवार को बनारस स्थित श्री काशी विश्वनाथ धाम में मत्था टेका है। इस दौरान तमन्ना विश्वनाथ मंदिर की श्रृंगार आरती में शामिल हुईं और बाबा भोलेनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन किया। मंदिर से बाहर निकलकर वे विश्वनाथ कॉरिडोर में चहलकदमी करती दिखीं। इस दौरान कई फैंस भी तमन्ना को देखकर खुश नजर आए।

जानकारी मिल रही है कि तमन्ना ,वाराणसी में वे तेलूगू मूवी ओडिला की शूटिंग के सिलसिले में पहुंची हैं। उन्होंने गंगा द्वार के पास घाट पर मां गंगा का आचमन किया। पूजन के बाद दशाश्वमेध घाट तक बजड़े में सवार होकर बोटिंग की। तमन्ना ने हरे रंग की ड्रेस पहन रखी थी और पूरी तरह से भक्ति के रंग में रंगी नजर आई।

देखिये खास तस्वीरें -

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया काशी विश्वनाथ का दर्शन, निहारती रहीं मंदिर की भव्यता बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया काशी विश्वनाथ का दर्शन, निहारती रहीं मंदिर की भव्यता