धनबाद :धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षैत्र के नावाटांड की रहने वाली आदिवासी महीला ने जिले के डीसी और एसएसपी को लिखित आवेदन देकर अपने पती को सकुशल घर वापसी की गुहार लगाई है. पिडीता के भाई ने बताया की गांव के एक दलाल जीतन मुर्मू ने 25 हजार महिना को नौकरी दिलाने के नाम पर सुरेश मुर्मु को दो माह पहले विशाखापटनम ले गया था, और कुछ दिन पहले उसका बैग और आधार कार्ड भेज दिया जिसके बाद परिजनों को सूरेश मुर्मू की चिन्ता सता रही है, की कहीं कोई अनहोनी न हो जाए. बता दें की , सुरेश के चार बच्चे हैं और घर की पुरी जिमम्मेदारी सुरेश के कन्धों पर ही है. हलांकी पिडीता की फरियाद पर एसएसपी ने स्थानीय बरवाअड्डा थानेदार को कार्रवाई का निर्देश दिया है. वही सुरेश की पत्नी अपने बच्चे के साथ धनबाद डीसी कार्यलय पहुंची और पति की सकुशल धनबाद वापसी की गुहार लगाती रही.