मोहनिया, कैमूर : एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में कलाकारों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

मोहनिया अनुमंडल कार्यालय परिसर में बुधवार की देर शाम आयोजित "एक शाम शहीदों के नाम" कार्यक्रम के तहत एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कई गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित करना था।

सांसद और विधायक ने कार्यक्रम में दी उपस्थिति

इस अवसर पर सासाराम संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस सांसद मनोज कुमार और मोहनिया विधायक संगीता कुमारी भी उपस्थित रही। दोनों नेताओं ने शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस प्रकार के आयोजनों के महत्व को बताया।

एसडीएम ने शहीदों के परिवारों के लिए फंड इकट्ठा करने की पहल की

कार्यक्रम का आयोजन मोहनिया एसडीएम राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम से जो भी फंड इकट्ठा होगा, उसे शहीदों के परिवारों को वितरित किया जाएगा। यह पहल शहीदों के परिवारों के प्रति सम्मान और सहायता देने का एक तरीका है।