सिवान : खबर है सिवान से जहां एक बार फिर AK- 47 की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा है। दरअसल बिहार के MLC चुनाव के संपन्न होते ही निर्दलीय उम्मीदवार रईस खान के काफिले पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हादसे में रईस खान तो बच गए लेकिन एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए है। वहीँ इस गैंगवार में बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा का नाम सामने आ रहा है।
घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महुअल गांव स्थित SH 89 का है जहां गैंगवार के दौरान ही एक बार फिर AK- 47 गरज उठी। अब इस गैंगवार में मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब का नाम सामने आया है। इस FIR में शहाबुद्दीन के करीबी आफताब आलम, गुड्डू पिस्टल, साबिर अली, डबलू खान और चवन्नी सिंह सहित 8 के खिलाफ खान ब्रदर्स के रईस खान ने FIR दर्ज कराई है।
बता दें कि ये पहला मौका है जब किसी गैंगवार में मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब का नाम सामने आया है। रईस खान को बिहार में खान ब्रदर्स के नाम से जाना जाता है. लंबे वक्त से शहाबुद्दीन गैंग से उनकी अदावत रही।
MLC चुनाव के उम्मीदवार रईस खान पर अत्याधुनिक हथियार से जानलेवा हमले के मामले में ओसामा पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी खुुद रईस खान ने ही दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने ओसामा को खुद पर हुए हमले का मुख्य साजिशकर्ता बताया है। ओसामा ने हाल में ही शादी की है। तमाम दलों के नेताओं का अक्सर उनके यहां लगातार आना-जाना लगा रहता है। इससे उम्मीद जताई जा रही थी कि वे भी राजनीति में कदम रख सकते हैं।

