PATNA- सिंगापुर में किडनी ऑपरेशन के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनकी बेटी रोहिणी आचार्या की तबियत में काभी सुधार हो रहा है। दोनों को अब आईसीयू से निकालकर जेनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इसी बीच बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने रोहिणी आचार्या की तस्वीर को जारी करते हुए लिखा है कि मेरी बहन रोहिणी आचार्या पहले से काफी ठीक है। आप सभी लोगों का धन्यवाद।

मैं अभी अच्छा महसूस कर रही हूँ, पापा भी ठीक हैं

वहीं रोहिण आचार्या ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने सभी समर्थकों के नाम संदेश जारी करते हुए तहे दिल से धन्यवाद दिया है। रोहिणी ने फेसबुक पर लिखा है कि मैं अभी अच्छा महसूस कर रही हूँ। पापा भी ठीक हैं। आप सबकी दुआओं के लिए शब्द नहीं है। आप सबकी प्रार्थना काम आयी है। दिल की गहराइयों में आप सबके प्रति ढ़ेर सारा प्यार और सम्मान है। आप सबकी दुआओं ने बहुत ताकत दी है। मेरे पास आप सबको धन्यवाद कहने के लिए शब्द नहीं है। मेरे और पापा के लिए इतना प्रार्थना और दुआ करने के लिए आप सबको दिल से धन्यवाद कहना चाहती हूँ। प्रणाम

अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK