PATNA : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के दो दिवसीय राज्य कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन बड़ा ऐलान किया गया। जी हां, पशुपति कुमार पारस की पार्टी आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव में अपना दम दिखाएगी और अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने हुंकार भरी है और कई सीटों पर जीतने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने दावा किया है कि पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि अब कार्यकर्ताओं में जोश भरने का समय है। पार्टी बड़े और निर्णायक कदम उठाने की तैयारी कर चुकी है।
गौरतलब है कि पहले दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि आज की बैठक में हम लोग पार्टी के भविष्य की रणनीति एवं पार्टी के संगठन को सशक्त करने के लिए मुख्य रूप से आज की बैठक बुलाई गई है। हमारी पार्टी सभी 243 सीटों पर संगठन को मजबूत करने की तैयारी कर रही है।
पारस ने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी राज्य में हर राजनीतिक स्थिति और चुनौती का डटकर सामना करेगी। पारस ने कहा कि अगले महीने से बिहार में पार्टी के शीर्ष नेता के साथ हर जगह में दौरा करूंगा। पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करूंगा। पशुपति पारस ने कहा कि हमारी पार्टी सभी नेता सभी कार्यकर्ता पूरी तरह से और एकजुटता के साथ बिहार में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।

