रांची :सावन के इस पवित्र महीने में हर कोई शिव भक्ति में लीन है. सोमवार के दिन हर एक शिवालय में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है. कांवड़ियों का नजारा देखते ही बन रहा है. ऐसे में हर शिव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है. बता दें की, है राजधानी रांची से महज 20 किलोमीटर दूर पिठोरिया में प्राचीन शिव मंदिर है जो लगभग 400 साल से भी अधिक पुराना है जहां पर एक अनूठी पूजा देखने को मिली। शिव शंकर भोलेनाथ के साथ इस मंदिर में रावण भी विराजमान है. जहां शिव शंभू भोलेनाथ के साथ लोग रावण का भी दर्शन करते हैं. लोगो का कहना है, रावण बहुत ही ज्ञानी ओर भगवान शिव के बड़े भक्त थे यही कारण है कि यहा रावण भी बिराजमान है. वही पुजारी कहते है मंदिर का निर्माण दछिन से आये कारीगरों ने किया था तो वे अपनी चिन्ह छोड़ चले गए.
लोगों की होती है हर मुराद पूरी, दूर-दूर से आते हैं भक्त
वहां मौजूद पुजारी ने बताया कि, यहां मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पटना समेत तमाम जगहों से भक्त आते हैं. कोई संतान को लेकर,कोई नौकरी, तो कोई सुख शांति की कामना लेकर आता है, लेकिन इस भोले की नगरी से आज तक कोई खाली हाथ नहीं लौटा है. वहीं मनोकामना पूरी होने पर मंदिर में घंटा स्थापित करते हैं.

