नबी के यौमे पैदाइश का जश्न मना : इस्लामी झंडे और देश की आन-बान-शान तिरंगे के साथ निकला जुलूस

Edited By:  |
nabi ke yaume paidaish ka jashn manaya gya  nabi ke yaume paidaish ka jashn manaya gya

छपरा : इस्लाम के आखिरी पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश ( जन्मदिन) का जश्न आज बड़े धूमधाम से मनाया गया। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर परसा प्रखंड के चेतन परसा जामा मस्जिद और विभिन्न गांव में इस्लामी झंडे और देश की आन-बान-शान तिरंगे के साथ पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश को हर्षों उल्लास के साथ मनाया गया।

जुलूस चेतन परसा जामा मस्जिद से निकल कर परसा हाईस्कूल चौक दरोगा राय चौक परसा बाजार खलीफा चौक होते हुए पुनः चेतन परसा जामा मस्जिद आकर समाप्त हुआ। प्रखंड के माड़र, बहमाड़र, कोहरा मठिया, अनयाय, सैदपुर सराय साहो, मोहम्मदपुर बिशुनपुर आदि गांव से जूलूस निकालकर विभिन्न गांव में जश्न-ए ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब की ओर से दिए गए इंसानियत के पैग़ाम को लोगों को अमल करने के साथ ही उनके बताये हुए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया गया।

पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहेब इस्लाम धर्म के संस्थापक थे जिन्होंने पूरे दुनिया में शांति सच्चाई एवं अमन का पैगाम फैलाया। पैगंबर साहब का पैगाम है एक इंसान दूसरे इंसान का मदद करें और इस्लाम धर्म में औरतों की इज्जत और सादगी को अव्वल स्थान दिया गया है। उनके यौमे पैदाइश के मौके पर धूमधाम से मनाने के साथ देश में अमन चैन और आपसी भाईचारा बना रहे इसके लिए दुआ मांगी गई। इस अवसर पर मौलाना अख्तर रजा , हाफिज जाहिद , हाफिज नदीम, हाफिज हैदर मौलाना बसीर सहित सैकड़ों लोग जुलूस में शामिल हुए ।


Copy