मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड क्षेत्र के नरियार पंचायत के नवादा में काफ़ी लम्बे समय से रोड के किनारे अतिक्रमण कर लोगों द्वारा घर बना लिया गया था, जिसमे लगभग 114 परिवारों को चिन्हित कर उनके घरों पर प्रशासन का बुलडोजर चला. अंचलधिकारी रूचि कुमारी ने बताया की उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन फिर भी लोग अपना घर, बथान बना कर रह रहे थे, इसलिए कई थानों की पुलिस और विशेष पुलिस बल के सहयोग से अतिक्रमण पूर्ण रूपेण हटा दिया गया है.

 मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, 114 परिवारों को चिन्हित कर चला बुलडोजर

वहीं भूमिहीन परिवारों को भी चिन्हित कर उनके लिए बंदोबस्त की व्यवस्था कर दी जाएगी. एक सप्ताह के अंदर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. हालांकि अतिक्रमण हटाने के दौरान स्थानीय मुखिया ललन कुमार यादव से अतिक्रमण हटाने गई टीम का थोड़ा बहस भी हो गया. बाद में मोतीपुर थाना प्रभारी राजन कुमार पांडे के समझाने पर मामला शांत हुआ. वहीं मौके पर मोतीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

 मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, 114 परिवारों को चिन्हित कर चला बुलडोजर