मुंगेर : खबर है मुंगेर से जहां अपराधियों ने दिन दहाड़े पति पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी को बाइक से अस्पताल छोड़ने जा रहा था इसी दौरान अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। वहीँ घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

मामला मुंगेर के नयारामनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां चंद्रपुरा के समीप एनएच 80 पर बाइक सवार पति पत्नी पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछाड़ कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ पत्नी को अस्पताल भेजा लेकिन रस्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान सतझजुरिया गांव निवासी आशीष राज के रूप में हुई है जो कि एलआईसी एजेंट का काम करता था। वहीँ उसकी पत्नी PHC में बतौर कार्यरत नर्स थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीएसपी राजेश कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जाँच की जा रही है। पुलिस ने मौके से चार खोखा बरामद किया है।पुलिस को कुछ इनपुट्स मिले हैं जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।हमलोग फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे वो बताया जायेगा।