मोतिहारी में पेट्रोल पंप लूट : कर्मी को पिस्टल भिड़ा वारदात को दिया अंजाम, घटना CCTV में कैद

Edited By:  |
Reported By:
motihari me petrol pump loot, bekhauf apradhiyon ne diya wardat ko anjam motihari me petrol pump loot, bekhauf apradhiyon ne diya wardat ko anjam

मोतिहारी : बड़ी खबर बिहार के मोतिहारी से सामने आई है जहाँ हथियार से लैस अपराधियो ने एक पेट्रॉल पम्प पर लूट की घटना को अंजाम दिया और फिर बेख़ौफ़ होकर हथियार लहराते हुए चलते बने। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस CCTV खंगालने में जुट गई है।


मामला जिले के पचपकड़ी ओपी क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां सोरापनिया स्थित एसएम पेट्रॉल पम्प पर देर रात बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने लूट को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि सभी अपराधी ग्राहक बन कर पेट्रॉल पंप में पहुंचे थे। अपराधियों ने हथियार के बल पर दोनों नोजल मैन को धमकाते रुपए छीन बड़े आराम से हथियार लहराते हुए चलते बनें।


वही घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दी है। इस घटना में 50 से 60 हजार रुपए लूटे जानी का अनुमान लगाया जा रहा है।



Copy